पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबी स्टार . जोड़ापोखर

डीबी स्टार . जोड़ापोखर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार . जोड़ापोखर

डिगवाडीहसीएफआरआई गुरुवार को पुष्प प्रमियों से गुलजार हो रहा था। वहां भांति-भांति के फूलों की प्रदर्शनी लगी थी। पुष्प प्रेमियों के साथ साथ कई लोग वहां उपस्थित थे जिन्हें फूलों और प्रकृति में दिलचस्पी थी। मौका था सीएफआरआई में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का। सिम्फर के वैज्ञानिक एलसी राम ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्‌घाटन किया। श्री राम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति से प्रेम करना चाहिये।

फूल प्रकृति के खुबसूरत चीजों में से एक है। हमारे हर प्रसंग में इसका उपयोग होता है। इसकी ना तो कोई जात होती है और ना मजहब, यह ऊंच नीच का भेद भी नहीं करता। लोगों को भी फूलों का गुण अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्तियों को फूलों से लगाव होना चाहिए और अपने घरों में फूल लगाना चाहिए।

सिंफर के वैज्ञानिक ने किया प्रदर्शनी का उद्‌घाटन

पुष्प के प्रकार और रंगों ने मोहा मन

पुष्प प्रदर्शनी में कई संस्थानों ने हिस्सा लिया। धनबाद आइएसएम, टाटा, डिनोबली, सीएफआरआई धनबाद, पीडीआईएल सिन्दरी एवं दो एनजीओ ने भाग लिया। भांति भांति के फूलों को देखने भारी संख्या में लोग जुटे थे। फूलों के प्रकार और रंग लोगों का मन मोह रहे थे। फूलों की सुंदरता बरबस लोगों को अपनी ओर खींच रही थी। दर्जनों स्टॉल लगे थे। जिसमें आईएसएम धनबाद को ऑल ओवर चैम्पियन घोषित किया गया। सभी ने आईएसएम टीम के प्रयास की सराहना की। सिम्फर निदेशक अमलेंदु यिन्हा की प|ी शर्मिला सिन्हा ने अपने हाथों से विजेता टीम को पुरस्कृत किया। आईएसएम ने 18 स्टॉल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा अन्य कई बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।

दर्जनों स्टॉलों में भी पुरस्कार रखा गया था। मौके पर एके सिंह, मुश्ताक अंसारी, अशोक सिंह, धीरज सिंह, आरपी दास, एमके सिंह आदि मौजूद थे।

फूलों से सीखें आसपास में खुशबू को फैलाना : एलसी राम

पुष्प प्रदर्शनी में शामिल किये गये पुष्पों को देखते लोग

पुष्प प्रदर्शनी में शामिल किए गए पुष्पों में से सुंदर गुलाब पुष्प का गुच्छ।

डिगवाडीह सीएफआरआई पुष्प प्रेमियों से था गुलजार, इस प्रतियोगिता में आईएसएम को विजेता के लिए किया गया चयन

कार्यक्रम