पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • मैट्रिक और इंटर परीक्षा में तैनात होंगे 225 मजिस्ट्रेट

मैट्रिक और इंटर परीक्षा में तैनात होंगे 225 मजिस्ट्रेट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद| 16फरवरी से शुरू हो रहीं झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए 225 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनमें से 171 स्टैटिकल मजिस्ट्रेट, 5 जोनल मजिस्ट्रेट और 49 गश्ती मजिस्ट्रेट होंगे। परीक्षा की तैयारियों के सिलसिले में शुक्रवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले के सभी बीडीओ, सीओ, पुलिस पदाधिकारी और बैंक अधिकारियों की बैठक समाहरणालय में हुई। परीक्षाएं कदाचार मुक्त और निर्बाध तरीके से आयोजित की जाएं, इस पर बैठक में चर्चा हुई। बैठक में मौजूद बैंक अधिकारियों को भी प्रश्न पत्र के रखरखाव के संबंध में निर्देश दिए गए। जिले में मैट्रिक परीक्षा के लिए 92 और इंटर परीक्षा के लिए 79 केंद्र बनाए गए हैं। इन दोनों परीक्षाओं में कुल करीब 65 हजार परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। जिला प्रशासन ने 15 फरवरी को जिले के सभी केंद्राधीक्षकों की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक न्यू टाउन हॉल में दिन के 11 बजे से आयोजित की गई है।

खबरें और भी हैं...