पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • एसएसपी की डांट से बीमार पड़े धनसार थानेदार, छुट्टी पर गए

एसएसपी की डांट से बीमार पड़े धनसार थानेदार, छुट्टी पर गए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नएएसएसपी सुरेंद्र कुमार झा की एक बार की डांट पर धनसार के थानेदार शमीम अहमद खान बीमार पड़ गए। वे छुट्टी पर चले गए हैं।। उनकी जगह दारोगा बीबी सिंह प्रभार में हैं। एसएसपी ने बुधवार की देर रात धनसार थाने का औचक निरीक्षण किया था। जांच में एसएसपी ने पाया कि भूदा के लोगों ने चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ कर धनसार थाने के हवाले किया था। उसकी इंट्री थाने में नहीं की गई थी। इस संबंध में एसएसपी ने थानेदार से पूछा, तो उन्होंने कहा कि संदिग्ध को इलाज के लिए भेजा गया है। एसएसपी ने थाने में इंट्री नहीं करने को लापरवाही मानते हुए थानेदार शमीम अहमद खान को जमकर फटकार लगाई। इससे दुखी थानेदार एसएसपी के जाने के बाद बीमार होने की बात स्टेशन डायरी में दर्ज कर छुट्टी पर चले गए।

पहले जिले में थानेदारों की चलती थी। वरीय अधिकारी थानेदारों की बातों को ही तरजीह देते थे। पीड़ित शिकायत लेकर उनके पास आते, तो उन्हें थानेदारों के पास ही भेज दिया जाता था। अब एसएसपी खुद फरियादियों से मिल रहे हैं। संबंधित थानाें के प्रभारियों को समस्या के समाधान के लिए सख्त निर्देश देते हैं। इसमें किसी थानेदार को फटकार भी मिलती है। थानों में तैनात कर्मी अब कहते फिर रहे हैं कि थानों में अब उनकी नहीं चल पा रही है।

औचक निरीक्षण के दौरान थाने में लापरवाही मिली थी। थानेदार को चेतावनी दी गई। जानकारी मिली है कि धनसार थाना प्रभारी छुट्टी पर चले गए हैं। पुलिस जनता के लिए है। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -सुरेंद्र कुमार झा, एसएसपी

जांच के लिए रात में निकल रहे एसएसपी

धनबादमें पोस्टिंग के बाद से एसएसपी अक्सर रात में औचक जांच के लिए निकल रहे हैं। वे कहां जाएंगे, इसकी जानकारी किसी को नहीं रहती। किसी भी थाने में पहुंच कर वे वहां की कार्यशैली के बारे में जानकारी लेते हैं। ऐसा नहीं कि वे सिर्फ फटकार लगा रहे हैं। बेहतर काम करने वाले थानेदारों को सराहना भी मिल रही है।

एसएसपी से एक फरियादी ने शिकायत की थी कि पुलिस अपराधियों के साथ सख्ती नहीं बरतती है। उन्होंने कहा था कि केस के अनुसंधानकर्ता आरोपी के साथ चाय पीते हैं। ऐसे में अपराध कैसे रुकेगा। यह मामला जोगता थाने का था। एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लिया। इसकी जांच कराई और आरोप को सही पाने पर एएसआई को निलंबित कर दिया।

खबरें और भी हैं...