पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • कपड़ा कारोबारी के 9 ठिकानों पर 38 घंटे चली आयकर की छापेमारी

कपड़ा कारोबारी के 9 ठिकानों पर 38 घंटे चली आयकर की छापेमारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयकर अधिकारियों को कारोबारी और डॉक्टर के कबूलमाने पर यकीन नहीं

वस्त्रप्रतिष्ठान बिहारीलाल चौधरी फैब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिकों सुभाष चौधरी और प्रकाश चौधरी ने शुक्रवार को आयकर अधिकारियों के सामने 12 करोड़ रुपए की ब्लैक मनी कबूली। ऑर्थोपेडिक चिकित्सक डॉ संजय चौधरी ने भी स्वीकार किया कि उनके पास 2 करोड़ रुपए का काला धन है। हालांकि इन दोनों के कबूलनामे पर आयकर अधिकारियों को यकीन नहीं है। उनका कहना है कि जांच में ब्लैक मनी का आंकड़ा बढ़ेगा। उसी के हिसाब से टैक्स की वसूली की जाएगी। 300 फीसदी तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। कपड़ा कारोबारी के 9 ठिकानों पर छापेमारी कुल 38 घंटों तक चली।

बिहारीलाल चौधरी के प्रतिष्ठानों में बिलिंग कंप्यूटर के जरिए होता है। डॉ संजय की क्लिनिक में भी रजिस्ट्रेशन से लेकर जांच तक के लिए कंप्यूटर के जरिए बिलिंग होती है। उन दोनों के ठिकानों से बिलिंग से जुड़े सभी कंप्यूटर जब्त कर लिए गए हैं। उनके हार्ड डिस्क से ही पता चलेगा कि कितनी राशि का लेनदेन हुआ।

आयकर अधिकारियों ने कहा कि चौधरी बंधुओं और डॉ संजय ने जितनी अघोषित संपत्ति होने की बात कबूली है, उससे अधिक संपत्ति मिलने पर उसी हिसाब से टैक्स के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। अभी बैंक खातों में जमा धन और लॉकर में मौजूद संपत्ति की छानबीन नहीं हुई है। दोनों के ठिकानों से कंप्यूटर, लेनदेन से जुड़े कागजात समेत अन्य खाता-बही कब्जे में लिए गए हैं। उनकी स्क्रूटनी के बाद साफ होगा कि वास्तव में दोनों फर्मों ने कितनी अघोषित संपत्ति जुटा रखी है।

कपड़ा कारोबारी चौधरी बंधुओं के 9 ठिकानों पर गुरुवार सुबह 9 बजे शुरू हुई छापेमारी शुक्रवार रात 11 बजे समाप्त हुई। डॉ संजय चौधरी की क्लिनिक और घर में शुक्रवार की सुबह रेड खत्म हो गई। कपड़ा कारोबारी के ठिकानों से 28 लाख रुपए नकद जब्त हुए, जबकि डॉ संजय के पास से 12 लाख रुपए नकद मिले। बिहारीलाल के घर से 2 और डॉ संजय के पास से 4 बैंक लॉकर मिले। उन्हें सीज कर दिया गया है। विभाग का अनुमान है कि इन लॉकरों में जेवरात, निवेश के कागजात और अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज हो सकते हैं। दोनों के ठिकानों से जब्त किए गए पांच दर्जन बैंक पासबुकों से भारी धनराशि जमा होने की बात कही जा रही है। खातों और लॉकरों की पड़ताल बाद में की जाएगी।

सहजानंद नगर स्थित डॉ संजय चौधरी की क्लिनिक।

खबरें और भी हैं...