जेईई एडवांस 22 मई को, रजिस्ट्रेशन 29 अप्रैल से
आईआईटीने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस 2016 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होगी। जेईई मेन में सफल रहनेवाले शीर्ष के दो लाख स्टूडेंट इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। आईआईटी गुवाहाटी ने एग्जाम का का शिड्यूल गुरुवार को जारी किया। गाैरतलब है कि जेईई मेन की मेरिट लिस्ट से एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटी की सीटें भरी जाती हैं, जबकि एडवांस की मेरिट लिस्ट से आईआईटी और आईएसएम धनबाद में एडमिशन मिलता है। इस संबंध में 27 फरवरी को ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (जैब) की बैठक हैदराबाद में प्रस्तावित है। उसमें इंजीनियरिंग कॉलेजों की खाली सीटों को भरने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। इस साल जेईई एडवांस के आयोजन की जिम्मेवारी आईआईटी गुवाहाटी को दी गई है।
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट
बीप्लानिंग और बी आर्किटेक्चर की प्रवेश परीक्षा में सफल रहनेवालों के आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12-13 जून को पूरी होगी। 15 जून को टेस्ट कराया जाएगा, फिर सीटें भरी जाएंगी।
राज्यके चार जिलों में परीक्षा केंद्र
जेईईएडवांस के लिए राज्य के चार जिलों, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर और रांची में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इन चार जिलों में परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से केंद्रों की संख्या तय की जाएगी। आईआईटी ने जोनों के हिसाब से परीक्षा केंद्र वाले जिलों की सूची जारी कर दी है।
22 मई को दो पालियों में पेपर
बीटेक, बीई - सुबह9 से दोपहर 12 बजे तक।
बीआर्किटेक्चर, बी प्लानिंग - दोपहर2 से शाम 5 बजे तक।
रजिस्ट्रेशन: ऑनलाइनरजिस्ट्रेशन 29 अप्रैल से 4 मई तक कराया जा सकता है। जेईई मेन में बेहतरीन रैंक पाने वाले स्टूडेंट ही एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन करा पाते हैं।
एडमिटकार्ड: एडमिटकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 11 से 22 मई तक मिलेगी। जेईई एडवांस की वेबसाइट www.jeeadv.ac.in पर एडमिट कार्ड अपलोड होंगे।
रिजल्ट
जेईईएडवांस का रिजल्ट 12 जून को घोषित होगा। 20 जून से 19 जुलाई के बीच काउंसलिंग कराकर आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी, जीएफटी और आईएसएम धनबाद की सीटें भरी जाएंगी।
ओआरएस डिस्प्ले और आंसर की
जेईईएडवांस की ओरआरएस शीट 1 से 4 जून के बीच डिस्प्ले की जाएगी। 5 जून को आंसर की जारी की जाएगी। परीक्षार्थी आंसर की से अपने उत्तरों का मिलान कर रिजल्ट का आकलन कर सकते हैं।