मैट्रिक-इंटर परीक्षाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, नि:शक्तों को 30 मिनट अधिक
धनबाद|मैट्रिक औरइंटर परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा को देखते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। हेल्पलाइन नंबर 15 फरवरी से परीक्षा समाप्त होने तक संचालित किया जाएगा। जैक ने इस संबंध में एक सूचना प्रकाशित कर परीक्षा के दौरान किसी तरह की जानकारी के लिए उक्त नंबर पर फोन करने का सलाह दी है। हेल्पलाइन नंबर और टोल फ्री नंबर सुबह 8 बजे से रात्रि 7 बजे से काम करेगा। छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शिक्षक इस अवधि में किसी भी तरह की जानकारी अथवा शिकायत कर सकते हैं। दूसरी तरफ जैक ने सूचना जारी कर कहा कि मैट्रिक और इंटर परीक्षा के दौरान नेत्रहीन और शारीरिक रूप से नि:शक्त परीक्षार्थियों को प्रत्येक विषय की परीक्षा में 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। लिखने में अक्षम छात्र-छात्राएं चाहे तो परीक्षा के दौरान लिखने के लिए राइटर भी ले सकते है। हेल्पलाइन नंबर निम्न हैं-अध्यक्ष कोषांग - 0651-2261999 फैक्स- 0651-6453342, सचिव कोषांग-0651-2261183, परीक्षा नियंत्रण कक्ष- 0651-6453346, 0651-6453348, टोल फ्री नंबर- 18003456523।