पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मधुबन में कोयला से दबकर युवक की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनारडीह | खरखरीअोपी क्षेत्र के पोखरिया में मधुबन खिलान धौड़ा निवासी बबलू बाउरी (30 वर्ष) की मौत शुक्रवार की सुबह कोयला से दबकर हो गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण शव को गांव ले आए। इसके बाद पुलिस काे जानकारी दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक के परिजन सहित ग्रामीणों ने बताया कि बबलू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सुबह वह नहाने के लिए पोखरिया गया हुआ था। वहां नहाने के क्रम में फिसलकर गिर गया। जिससे उसे चोट लगी और मौत हो गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। मृतक का एक बेटा एक बेटी है।

लोदना के बंद वाशरी स्लरी प्वायंट में हादसा

दलदल होने के कारण रेस्क्यू में हुई परेशानी

सूचनाके आलोक में लोदना के परियोजना पदाधिकारी कल्याणजी प्रसाद, प्रशासनिक पदाधिकारी सुनील कुमार, जोड़ापोखर इंस्पेक्टर उपेन्द्र राम, अलकडीहा ओपी प्रभारी संदीप बागवार आदि पहुंच गये। बीसीसीएल की ओर से दो पेलोडर मंगाया गया। सुशी आउटसोर्सिंग से जेसीबी मशीन लगाए गये। मलबा हटाने का कार्य शुरू हुआ। लेकिन ऑपरेटर को सफलता नहीं मिल रही थी। स्लरी दलदल होने के कारण बड़े मशीन नहीं लाया जा सकता।

अवैध खनन के दौरान महिला की मौत

चट्‌टान से दबी महिला को बाहर निकालने की कोशिश करते लोग।

खबरें और भी हैं...