सपा नेताओं ने एसएसपी का स्वागत किया
धनबाद। समाजवादीपार्टी नेताओं ने शुक्रवार को एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और जन्मदिन की बधाई दी। एसएसपी ने कहा कि सभी के सहयोग से शांति कायम करेंगे। मिलने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मेराज खान, आशीष कुमार साहू, रविकांत अग्रवाल, भोला यादव, रविंद्र पासवान, संजय बाउरी आदि शामिल हैं।