दहेज प्रताड़ना में सात को 2-2 वर्ष की सजा
धनबाद | दहेजके लिए प|ी के साथ मारपीट करने के मामले में पीड़िता के पति वीरेंद्र नोनियां सहित सात को दो-दो वर्ष की सजा सुनाई गई। एडीजे (सप्तम) सत्यप्रकाश ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। अदालत वीरेंद्र के अलावा धर्मेन्द्र नोनियां, जीतेंद्र नोनिया सहित सात को धारा 498 में सजा सुनाई। सजा सुनने के बाद सभी ने अपील जमानत का आवेदन दिया। अदालत ने जमानत मंजूर कर ली। सभी सजायाफ्ता कोडरमा के हैं।