15 से शक्ति मंदिर का स्थापना दिवस समारोह
धनबाद | शक्तिमंदिर का 29वां प्राण प्रतिष्ठा समारोह 15 फरवरी से शुरू होगा। यह 20 फरवरी तक चलेगा। समारोह की शुरुआत पूजन और हवन के साथ की जाएगी। मंदिर कमेटी के सचिव अरुण कुमार भंडारी और महाप्रबंधक चंद्रशेखर शास्त्री ने शुक्रवार को बताया कि 15 से लेकर 18 फरवरी तक हर दिन मंदिर में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक मां की विशेष पूजा की जाएगी। पूजा के बाद दोपहर 3 बजे से शाम तक हवन होगा। 19 फरवरी को सुबह 5 बजे मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी सह ध्वज यात्रा निकलेगी। 20 फरवरी को भंडारे के साथ यह आयोजन संपन्न होगा।