पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • अपनी जगह दूसरे को आत्मसमर्पण कराने वाले पर प्राथमिकी दर्ज

अपनी जगह दूसरे को आत्मसमर्पण कराने वाले पर प्राथमिकी दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनीजगह दूसरे को कोर्ट में आत्मसमर्पण कराने वाले संजय पंडित के खिलाफ धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कुमारी जीव की लिखित शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। धनसार के शंकर पंडित ने 4 फरवरी को शिकायतवाद दर्ज कराते हुए राजेंद्र पंडित, प्रवीण पंडित, संजय पंडित और मनीष पंडित पर मारपीट, घर में घुस कर तोड़फोड़, रंगदारी मांगने और चोरी करने का लगाया था। इस मामले में संजय ने अपनी जगह दूसरे को जमानत लेने के लिए कोर्ट में आत्मसमर्पण कराया। जमानत नहीं मिलने के कारण वह जेल चला गया। वादी शंकर को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मामले को न्यायालय के संज्ञान में लाया। केस के अनुसंधानकर्ता जेल में बंद आरोपी की पहचान और सत्यापन के लिए न्यायालय से पूछताछ की अनुमति मांगने की तैयारी में हैं।

खबरें और भी हैं...