- Hindi News
- पूजा में हड़ताल करेंगे मैनडेज बिजलीकर्मी
पूजा में हड़ताल करेंगे मैनडेज बिजलीकर्मी
मेंटनेंस की मार, शहर में 9 घंटे पावर कट
सोमवारको शहर दिनभर बिजली मेंटनेंस की मार से चोटिल रहा। डीवीसी बिजली विभाग ने मिलकर मेंटनेंस अभियान चलाया। डीवीसी ने 5 घंटे मेंटेनेंस के नाम पर बत्ती गुल रखी तो बिजली विभाग ने भी 4 घंटे का बिजली संकट दिया। डीवीसी ने गोधर वन और टू फीडर में सुबह 9:30 बजे मेंटनेंस वर्क शुरू किया। धैया, हीरापुर, चीरागोड़ा और जोड़ाफाटक सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में बिजली चली गई। डीवीसी के मेंटनेंस वर्क के दौरान ही बिजली विभाग ने भी मेंटनेंस शुरू किया। हीरापुर, चीरागोड़ा, बैंकमोड़ गोधर के क्षेत्रों में बिजली विभाग ने लटक रहे पेड़ के डालों की कटाई कराई। डीवीसी ने दिन के 3:20 बजे मेंटनेंस वर्क समाप्त किया। चीरागोड़ा और हीरापुर क्षेत्र को छोड़ अन्य जगहों पर बिजली लौट आई, पर इन क्षेत्रों में बिजली विभाग का मेंटनेंस वर्क शाम 5 बजे तक चलने के कारण बिजली संकट बना रहा। दिनभर में 3 से 5 घंटे ही बिजली घरों में रही। लोग पूरे दिन परेशान रहे।
डीवीसी के मेंटनेंस की मार अभी समाप्त नहीं हुई है। डीवीसी 24 सितंबर को पुन: मेंटनेंस के नाम पर पावर कट करेगा। इधर, बिजली विभाग भी 24 सितंबर को ही मेंटनेंस करेगा।
अब 24 को होगा मेंटनेंस
कार्यपालक अभियंता कार्यालय में बिजली के बिना बंद एफटीपी।
धनबाद | दुर्गापूजा के दौरान बिजली व्यवस्था चरमरा सकती है। बकाए वेतन की मांग को लेकर मैनडेज बिजली कर्मी हड़ताल पर जा सकते हैं। झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन के महामंत्री रामकृष्णा सिंह ने प्रबंधन को पत्र लिखकर मैनडेज कर्मियों की हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि धनबाद के 421 मैनडेज कर्मियों को दो माह से पगार नहीं मिला। वेतन के अभाव में उनका परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। मैनडेज कर्मियों का परिवार आनंद पूर्वक पूजा मना सके, इसके लिए उन्हें पूजा से पहले जुलाई अगस्त माह का वेतन भुगतान किया जाए। रामकृष्णा ने बिजली विभाग के महाप्रबंधक और अधीक्षण अभियंता को इस बाबत पत्र लिखा है।
उन्होंने वेतन मिलने की स्थिति में मैनडेज कर्मियों की हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। रामकृष्णा सिंह ने कहा कि वेतन मिलने पर मैनडेज कर्मी स्वयं को पूजा के दौरान काम से अलग कर लेंगे। इससे बिजली व्यवस्था चरमरा जाएगी।