दर्जनों युवक भाजपा में हुए शामिल
धनबाद। मनईटांड़सब्जी बगान में सोमवार को नगर भाजपा की हुई बैठक में अमित कुमार साहू के नेतृत्व में दर्जनों युवक भाजपा में शामिल हुए। सभी का पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। सभी ने सांसद पीएन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राज सिन्हा, रीता प्रसाद और अमरजीत कुमार की मौजूदगी में सभी ने भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर सांसद ने कहा कि भाजपा ही इस प्रदेश का विकास कर सकती है। झारखंड में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी। बैठक में परमेंद्र कुशवाहा, अनूप मधेशिया, विनय सिंह, दीपक साव, सूरज साव, राजा प्रजापति, चंदन चंद्रा, अनिल साव मौजूद थे।