स्कूलों में स्वच्छता अभियान दो से
धनबाद|जिला शिक्षाविभाग द्वारा दो अक्टूबर से स्कूली स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न चरण में स्कूलों की सफाई के लिए योजना शुरू की जाएगी। इस संबंध में जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि जिन स्कूलों में अभी तक शौचालय शुरू नहीं किया गया है उन्हें इसी दिन से शुरू किया जाएगा। इसमें लापरवाही नहीं बरतने की बात कही गई है।