- Hindi News
- मुख्यालय के गार्डों का मिलन समारोह आयोजित
मुख्यालय के गार्डों का मिलन समारोह आयोजित
ऑलइंडिया गार्ड काउंसिल, धनबाद शाखा का सोमवार को क्रू लॉबी में धनबाद मुख्यालय के गार्डों का मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के डीओएम अंबर प्रताप सिंह मौजूद थे। इस मिलन समारोह में धनबाद में पदस्थापित नए गार्डों का स्वागत किया गया। गार्डों ने आपस में चर्चा कर डीओएम से कार्रवाई का अनुरोध किया। डीओएम ने सभी बातों को ध्यान से सुना और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी गार्डों से पूरी लगन से काम करने का आग्रह करते हुए रेल परिचालन से संबंधित कई जानकारी दी। इसे रेल परिचालन में काफी सुधार होगा। मौके पर स्टेशन प्रबंधक संदीप कुमार, पूर्व मध्य रेल कर्मचारी यूनियन के केके सिंह, एआईजीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीआर सिंह, गार्ड एके पांडे, बीपी सिंह आदि थे।