पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइकिल सवार को बचाने में ट्रक घुसा जोरिया में, तीन घायल

साइकिल सवार को बचाने में ट्रक घुसा जोरिया में, तीन घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिसरा | जयरामपुरकुंइया पथ में सोमवार को साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक संख्या कुइंया जोरिया में जा घुसा। ट्रक जोरिया में पलटी मार दी। घटना में ट्रक चालक सहित दो मजदूर घायल हो गये। सभी का इलाज धनबाद के एक नर्सिंग होम में चल रहा है। तिसरा पुलिस मौके पर पहुंची। सुरक्षा की दृष्टिकोण से चौकीदार को प्रतिनियुक्त कर दिया है। देर शाम तक जोरिया से ट्रक नहंी निकल सका था। बताते हैं कि बलियापुर के क्रशर से ट्रक संख्या बीआर 17 बी 7433 मेटल लोड कर रहा था। कहा जा रहा है कि पथ काफी संकरा है। विपरीत दिशा से साइकिल सवार चांदकुइंया निवासी मिहिर बाउरी रहे थे। अचानक चालक का संतुलन गड़बड़ा गया और साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में वह जोरिया में जाकर पलटी मार दिया। चालक चंदन को अंदरूनी चोटें लगी हैं।