कॉलेज में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल
धनबाद ¿ एसएसएलएनटीमहिला कॉलेज में बुधवार को भवन निर्माण समिति की बैठक हुई। बैठक में यूजीसी की ओर से स्वीकृत 96 बेड का गर्ल्स हॉस्टल निर्माण करने का निर्णय लिया गया। कॉलेज की भवन निर्माण समिति की ओर से हॉस्टल निर्माण पर अंतिम निर्णय सीसीडीसी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में लेने का फैसला किया है।
बता दें कि यूजीसी की ओर से कॉलेज कोे वित्तीय वर्ष 2005-06 में यूजीसी की ओर से गर्ल्स हॉस्टल स्वीकृत किया गया है। इसके लिए 90 लाख रुपए स्वीकृत किया गया है। वर्तमान में कॉलेज को 25 लाख रुपए उपलब्ध कराया गया है।