- Hindi News
- गुरुकृपा ने स्पलेंडर प्रो क्लासिक लांच किया
गुरुकृपा ने स्पलेंडर प्रो क्लासिक लांच किया
धनबाद|हीरो केअधिकृत विक्रेता गुरुकृपा हीरो में बुधवार को स्पलेंडर प्रो का एक नया स्पलेंडर प्रो क्लासिक मोटरसाइकिल की लांचिंग एक भव्य समारोह में की गई। लांचिंग समारोह को संबोधित करते हुए गुरुकृपा के निदेशक शरत दुदानी ने बताया कि यह आज की युवा पीढ़ी की बाइक है। इसमें नई टेक्नोलॉजी के साथ-साथ क्लासिक लुक भी दिया गया है, जो लोगों को काफी पसंद आएगा। इस गाड़ी की ढेर सारी विशेषताएं हैं, जिनमें 100 सीसी का इंजन, 8.36 वापर के साथ, केफ रेसर स्टाइल विद सिंगल सीट, क्लासिक स्पीडो मीटर, विंटेज स्टाइल, ग्राॅफिक्स एंड कैफे कलर, मेंटनेंस फ्री बैटरी, स्पोटी हैंडलबार, राउंड टेल लाइट, स्पोकवील आदि शामिल हैं। इस गाड़ी का एक्स शोरूम कीमत 49264 रुपए है।
मौके पर गुरुकृपा के सभी सदस्य मौजूद थे।