चार खिलाड़ी एशियन गेम्स की टीम में
धनबाद | पूर्वमध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर में कार्यरत चार महिला फुटबॉल खिलाड़ी दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियन गेम्स में शामिल भारतीय फुटबॉल टीम का हिस्सा हैं। वे हैं वाई कमला देवी, सुप्रभा शामल, सस्मिता मल्लिक एवं एल आशालता देवी। इन चारों खिलाड़ियों ने पूर्व में भी फिलिपींस में आयोजित एएफसी एशिया कप में प्रतिनिधित्व किया है और वे गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुकी हैं। इन लोगों ने सैफ गेम्स 2012 में भी गोल्ड मेडल जीता था। सभी को इस उपलब्धि पर वर्ष 2013 में महाप्रबंधक स्तर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पूर्व मध्य रेल की चारों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर महाप्रबंधक मधुरेश कुमार समेत अन्य ने बधाई दी है।