पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली संकट पर फ्लाेअर मिल एसो. जाएगा कोर्ट

बिजली संकट पर फ्लाेअर मिल एसो. जाएगा कोर्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | बिजलीसंकट के खिलाफ धनबाद जिला फ्लाेअर मिल एसोसिएशन ने कोर्ट जाने की बात कही है। एसोसिएशन के महासचिव कैलाशचंद्र गोयल ने इसे लेकर झारखंड ऊर्जा विकास निगम, झारखंड बिजली वितरण लिमिटेड और जीएम धनबाद को पत्र भेजा है। पत्र में कैलाशचंद्र गोयल ने कहा है कि पिछले दो साल से धनबाद की जनता बिजली कटौती से त्रस्त है। हर दिन करीब 10 घंटे पावर कट हो रहा है। उन्होंने कहा है कि बिजली संकट से उद्योग धंधे, व्यापार, गृहिणी, मरीज, विद्यार्थी आदि परेशान हैं। कैलाशचंद्र गोयल ने बिजली विभाग से मांग की है कि उपभोक्ताओं से फिक्स चार्ज के मद में ली गई राशि वापस की जाए। अगर 15 दिनों में स्थिति नहीं सुधरी, तो उन्होंने न्यायालय की शरण में जाने की बात पत्र में लिखी है। गोयल ने कहा है कि हर माह के दूसरे शनिवार को जीएम को शिकायतें सुननी थीं, पर विभाग खानापूर्ति कर रहा है।



एसडीओ कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहा है। जबकि अधिकांश उपभोक्ताओं को एसडीओ स्तर के अधिकारियों से ही शिकायत होती है। उन्होंने महाप्रबंधक के स्तर पर उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने की मांग की है।