- Hindi News
- अंडमान से उठा चक्रवात, धनबाद में छाए बादल
अंडमान से उठा चक्रवात, धनबाद में छाए बादल
धनबाद | दोपहरबाद धनबाद में मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल मंडराने लगे और सूर्य इन बादलों के बीच छुप गया। हवा की गति तेज होने से ठंड बढ़ गई। मानसून ट्रैकिंग एक्सपर्ट एसपी यादव के अनुसार धनबाद का मौसम दो कारणों से बदला। उन्होंने बताया कि अंडमान निकोबार में कमजोर चक्रवात की उत्पत्ति हुई है। तीन दिनों में यह श्रीलंका पहुंचेगा। एक्सपर्ट एसपी यादव के अनुसार इस चक्रवात के प्रभाव से फीडर बादल झारखंड होकर गुजर सकते हैं। इससे धूप-छांव की स्थित बनेगी। एसपी यादव ने बताया कि मौसम के मिजाज को बंगाल, ओडिसा और झारखंड सीमा पर बने लो प्रेशर ने भी प्रभावित किया है। लो प्रेशर से उत्पन्न बादल धनबाद में मंडरा रहे हैं। इससे बारिश की स्थिति बन रही है। एक्सपर्ट एसपी यादव ने बताया कि चक्रवात के फीडर बादलों और लो प्रेशर के बादलों के प्रभाव से मंगलवार को भी धूप-छांव का नजारा बनेगा। अगर दोनों के बादल आपस में टकराए तो बूंदाबांदी भी संभव है।
उन्होंने कहा कि मौसम के इस बदले मिजाज से ठंड बहुत नहीं बढ़ेगी। बंगाल की खाड़ी की गतिविधियों से धनबाद प्रभावित होगा।