पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले की अपेक्षा बढ़ रहे हैं अपराध : डीआईजी

पहले की अपेक्षा बढ़ रहे हैं अपराध : डीआईजी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | सोमवारको डीआईजी देव बिहारी शर्मा ने एसपी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। लंबित मामलों को निष्पादन करने का निर्देश दिया। डीआईजी ने कहा कि जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। लोग सीपी केस भी कर रहे हैं। जहां से थाना में रेफर हो रहा है। हालांकि पुलिस ईमानदारी से काम कर रही है और अधिकांश मामले में निष्पादन हो रहा है। पुलिस कई मामले में सफलता हासिल की है। दूसरे राज्यों में जाकर भी पुलिस टीम ने अपराधियों को पकड़ा है। डीआईजी ने निरीक्षण के बाद एसपी डीएसपी के साथ बैठक की और धनबाद में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के दिशा निर्देश दिए।



रात्रि गश्ती में तेजी लाने टाइगर मोबाइल पुलिस पर निगरानी रखने को कहा गया है। ड्यूटी के दौरान गश्ती टाइगर मोबाइल पुलिस अपने क्षेत्र में रहते हैं या नहीं। वह कितना चौकस है, इस पर भी ध्यान देने को कहा गया है। इसके अलावा हमेशा वाहन चेकिंग चलाते रहने को कहा गया है। जेल से निकले अपराधियों की गतिविधि पर भी पैनी नजर रखने के लिए दिशा निर्देश दिया गया है।