- Hindi News
- पुलिस ने छेड़खानी के मामले को मारपीट में बदला
पुलिस ने छेड़खानी के मामले को मारपीट में बदला
धनबाद | कोलाकुसमास्थित ऑटो में एक युवती के साथ हुई छेड़खानी का मामला दूसरे दिन मारपीट में बदल हो गया। छेड़खानी के आरोपी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया। रविवार को मॉल के सामने शाम चार बजे तीन युवकों ने ऑटो में बैठने के दौरान एक युवती से छेड़खानी की। विरोध करने पर स्थानीय लोगों टाइगर पुलिस ने पीटा। बाद में बयान में लिखा गया कि एक युवक शॉपिंग कर निकला, तो 20-25 लोग जुट गए और उसकी पिटाई कर दी। एसपी हेमंत टोप्पो ने मामले की अपने स्तर से जांच कराने की बात कही है।