- Hindi News
- आचार संहिता उल्लंघन में मन्नान समेत अन्य बरी
आचार संहिता उल्लंघन में मन्नान समेत अन्य बरी
धनबाद | आचारसंहिता का उल्लंघन करने के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक, भाजपा के चुनाव एजेंट अधिवक्ता अरुण कुमार झा, अशोक मंडल, सुग्रीव सिंह, अनंतनाथ सिंह, संजय भट्टाचार्या एवं अशोक वर्मा को बरी किया गया। न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार की अदालत में सोमवार को फैसला सुनाया गया। 18 नवंबर 2009 को पूर्व सीओ दिनेश कुमार सुरीन ने सरायढेला थाना में कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक सहित भाजपा, झामुमो, जेवीएम आदि पार्टी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।
पीके राय कालेज स्टील गेट के पास पार्टियों का स्लोगन लिखे मिले थे। अभियोजन की ओर से आठ गवाहों का प्रतिपरीक्षण कराया गया था। गवाहों ने प्राथमिकी का समर्थन नहीं किया। अदालत ने साक्ष्य के अभाव में सभी को बरी कर दी।