पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंगा दामोदर 14 से 16 तक वाया झाझा चलेगी

गंगा-दामोदर 14 से 16 तक वाया झाझा चलेगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | धनबाद/रांची

गया-मुगलसरायरेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने के कारण पटना जानेवाली तीन ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। हटिया-पटना एक्सप्रेस और पटना-हटिया एक्सप्रेस 10 फरवरी से 15 फरवरी 2015 तक और हटिया-पटना सुपर और पटना-हटिया सुपर ट्रेन और पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस और रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस 11 फरवरी 2015 से 16 फरवरी 2015 तक मोकामा, झाझा, मधुपुर ,धनबाद, चंद्रपुरा होकर रांची आएगी। पटना-हटिया एक्सप्रेस 16 फरवरी से और हटिया-पटना सुपर और जनशताब्दी एक्सप्रेस 17 फरवरी से निर्धारित रूट पर जाएगी। इसके अलावा धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस 14 से 16 फरवरी तक गया की बजाय जसीडीह होकर पटना जाएगी, जबकि आसनसोल-गया ईएमयू 11 से 16 तक मानपुर तक चलेगी।