सोनू हत्याकांड में सूचक का बयान दर्ज
धनबाद | शमशादअली उर्फ सोनू की हत्या के मामले के सूचक मुमताज अली कंवर उर्फ चांद शहजाद अली ने सोमवार को अदालत में बयान दिया। शहजाद ने घटना से जुड़ी बात बताई, परंतु गोली किसने चलाई, नहीं बताया। जख्मी सोनू को अस्पताल ले जाने की बात कही, हत्या के कारण की जानकारी नहीं दी। सूचक मुमताज अली ने भी घटना की पुष्टि नहीं की। गवाही के दौरान आरोपी इकबाल खान, प्रिंस खान अदालत में उपस्थित थे। 1 अक्टूबर 2012 को नया बाजार के सुभाष चौक पर सोनू को गोली मारी गई थी। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
मुमताज के बयान पर बैंक मोड़ में इकबाल कान, प्रिंस खान, गोपी खान, रज्जन खान सहित आठ को नामजद आरोपी बनाया गया था।