पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्कूल में सम्मान और विदाई समारोह

जिला स्कूल में सम्मान और विदाई समारोह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | जिलास्कूल में सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्राचार्य उदेश्वरी पोद्दार ने छात्रों को नैतिक मूल्यों का अपने जीवन में समावेश करने, समय के महत्व को समझने और समाज के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया। सभी ने छात्र कुंदन कुमार को एनसीसी जूनियर विंग में झारखंड का बेस्ट कैडेट अवार्ड मिलने पर खुशी जाहिर की। संचालन शिक्षक संजय कुमार ने किया। मौके पर अवध कुमार झा, मोती साव, कुमारी रजनी आदि भी उपस्थित थे।

जिला स्कूल में विदाई समारोह में उपस्थित शिक्षक विद्यार्थी।