पीके राय कॉलेज में लगा पुस्तक मेला
धनबाद|पीके रायमेमोरियल कॉलेज में सोमवार से दो दिवसीय पुस्तक मेला शुरू हुआ। मेला अंग्रेजी विभाग की ओर से लगाया गया है, जो मंगलवार को समाप्त होगा। मेले के पहले दिन काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने मेले का आनंद उठाया और अपनी मनपसंद पुस्तकें खरीदीं। आर्थर प्रकाशन की अधिकतर पुस्तकें इस मेले में उपलब्ध हैं। भारतीय अंग्रेजी साहित्य, अमेरिकी साहित्य, ब्रिटिश साहित्य, कविता संग्रह समेत कई तरह की किताबें इस मेले में छात्रों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
पुस्तक मेले में किताबें देखने में जुटे छात्र-छात्राएं।