धनबाद। एसबीआई का एटीएम कार्ड रखने वाले तीन स्मार्ट पे आउट कार्ड भी ले सकते हैं। इनमें जरूरत के हिसाब से रुपए रखे अौर निकाले जा सकते हैं। कार्ड सभी बैंकों की एटीएम में काम करेगा। एसबीआई की एटीएम पर इस स्मार्ट पे आउट कार्ड का कितना भी उपयोग करें, पैसे नहीं कटेंगे।
इंटरनेट बैंकिंग के जरिए इन कार्डों में एक साथ जितनी चाहें, उतनी राशि जमा करने की सुविधा होगी। एसबीआई की सभी शाखाओं में 10 रुपए देकर भी अपने खाते से तीनों कार्डों में पैसे ट्रांसफर करा सकते हैं। धनबाद में फिलहाल एसबीआई की एक-दो शाखाओं में ही ये कार्ड उपलब्ध है। बैंक प्रबंधन के मुताबिक, जल्द ही सभी शाखाओं में स्मार्ट पे आउट कार्ड उपलब्ध होंगे।
10 साल होगी कार्ड की वैधता, 100 रुपए न्यूनतम जमा कर सकते हैं कार्ड में
10 हजार रुपए अधिकतम एक बार में जमा किए जा सकते हैं
25 हजार रुपए से ज्यादा एक महीने में जमा नहीं
20 रुपए कटेंगे दूसरे बैंक की एटीएम में ट्रांजेक्शन पर
9 रुपए देने होंगे स्टेटमेंट के लिए, 102 रुपए में बैंक इश्यू करेगा कार्ड
ग्राहकों के परिजनों को सुविधा
एसबीआई की हीरापुर शाखा के मुख्य प्रबंधक अभय कुमार कहते हैं कि स्मार्ट पे आउट कार्ड के जरिए बैंक अपने ग्राहकों के पूरे परिवार को सेवा देगा। शॉपिंग के लिए प|ी को अपना कार्ड भी नहीं देना हाेगा। बाहर पढ़ रहे बच्चों को मिनटों में रुपए भेजे जा सकेंगे।
बैंक में व्यक्तिगत खाता रखने वाले ही नहीं, कंपनियां भी अपने कर्मचारियों के स्मार्ट पे आउट कार्ड में वेतन की रकम जमा कर पाएंगे। कंपनी के करंट एकाउंट पर जारी एटीएम के साथ कर्मचारियों की संख्या के अनुसार कार्ड देने की सुविधा भी है।
कार्ड से खरीदारी भी
स्मार्ट पे आउट कार्ड से रुपए निकालने के साथ खरीदारी भी कर सकते हैं। ई-कॉमर्स, शॉपिंग मॉल्स और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा ऑनलाइन खरीदारी में स्मार्ट पे आउट कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
जल्द सभी शाखाओं में मिलेंगे कार्ड
एसबीआई की यह नई सुविधा धनबाद में भी शुरू हो गई है। इस माह के अंत तक सभी शाखाओं में स्मार्ट पे आउट कार्ड उपलब्ध होंगे।’’ -नवीन कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एसबीआई, धनबाद।