धनबाद | बरटांड़ स्थितजालान मेमोरियल अस्पताल में प्रबंधन ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि अस्पताल में 24 घंटे आर्थोपेडिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है। कोयलांचल में हड्डी रोग से जुड़े सारे रोगों का इलाज जालान अस्पताल में उपलब्ध है।
अस्पताल को मल्टी स्पेशलिटीज अस्पताल के रूप में विकसित करने की योजना पर प्रबंधन ने रूपरेखा तैयार कर ली है। नी रिप्लेसमेंट,स्पाइन सर्जरी जैसे जटिल बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम नियुक्त की गई है जो 24 घंटे सेवा देने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इसके अलावा अस्पताल में स्त्री रोग से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का अत्याधुनिक तरीके से इलाज करने की सुविधा भी शुरू होने की बात कही गई है। प्रेस वार्ता में बीपी डालमिया, डा.विजय अग्रवाल, डा.दिनेश अग्रवाल, डा.रितेश कुमार, डा.
अर्पिता दास समेत कई अन्य लोग मौके पर उपस्थित थे।