पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिन्दरी में वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता

सिन्दरी में वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंदरी|राष्ट्रीय कृषिऔर ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड धनबाद की ओर से सोमवार को डीएवी स्कूल टासरा गौशाला एवं उत्क्रमित विद्यालय सिन्दरी बस्ती में वित्तिय साक्षरता प्रतियोगिता आयोजित की गई। करीब 25 प्रश्न छात्र-छात्राओं से पूछे गये। जिसमें उत्क्रमित विद्यालय सिन्दरी बस्ती की छात्रा वर्षा मंडल प्रथम, नितेश सरकार द्वितीय तथा सुनीता मंडल तृतीय रही। वहीं डीएवी स्कूल के कमल कुमार महतो प्रथम, नेहा कुमार द्वितीय अमिताभ तृतीय रहे। सभी सफल प्रतिभागियों को डीडीएम नाबार्ड धनबाद के एके गुप्ता, एके दासगुप्ता, शंकर साव, रामप्रवेश राय आदि ने पुरस्कार प्रदान किये।