पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजगंज में दो ऑटो की टक्कर में एक की मौत, छह गंभीर

राजगंज में दो ऑटो की टक्कर में एक की मौत, छह गंभीर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवारीबैठाने के चक्कर में बुधवार की सुबह चाली बगंला जीटी रोड में दो सवारी ढोने वाली ऑटो की टक्कर में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गया। जबकी आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मृतक का नाम मो मुर्तजा उर्फ मुमताज बताया जाता है जो थानाकुल्ही राजगंज का निवासी था। मौके पर पहुंचे राजगंज थानेदार राजदेव शर्मा ने स्थानीय ग्रामीण के साथ मिलकर घायलों को इलाज के लिए पास के नर्सिग होम में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। साथ ही दोनों ऑटो काे जब्त कर लिया है।

टीन एजर्स चला रहे हैं ऑटो

सवारियोंसे भरी आॅटो का चालक ऐसा है, जिसकी अभी तक मूंंछ तक नहीं निकली है। ऐसे कम उम्र के किशोर स्केन करवाकर वोटर आईडी कार्ड में मूंछ लगा लेते हैं। इसके आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बना कर सवारी की जान के साथ खेलते हैं।

यह है मामला

तोपचांचीसे धनबाद जा रही सवारी ढोने वाली ऑटो संख्या जेएच10के/4032 जीटी रोड चाली बंगला के समीप सवारी बैठाने की चक्कर में आगे चल रही दूसरी ऑटो को ओवरटैक करने लगी। इसी चक्कर में दोनों ऑटो के बीच टक्कर हो गई। जिसमें पीछे वाली ऑटो अनियंत्रित होकर जीटी रोड के डिवायडर से टकराकर पलट गई और उसमें सवार यात्री नीचे दब गए।

घटना के बाद रोती-बिलखती मृतक की प|ी।