- Hindi News
- भारत गंगा जमुनी तहजीब का देश : श्रीराम दुबे
भारत गंगा-जमुनी तहजीब का देश : श्रीराम दुबे
भारत गंगा-जमुनी तहजीब का देश है। आवश्यकता है कि हम भाषा के माध्यम से एक-दूसरे के दिल में उतरें। भाषा संवाद के स्तर पर जुड़ाव मन ह्रदय से होता है। मन के स्तर से जुड़ाव स्थाई होता है। हिंदी के साथ हमें अपनी क्षेत्रीय भाषाओं के बोलने में गर्व का अनुभव होना चाहिए। ये बातें साहित्यकार श्रीराम दुबे ने शनिवार को बीसीसीएल के राजभाषा पखवारा के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। बीसीसीएल के डीफ अमिताभ साहा और डीटी अशोक सरकार सहित तमाम अधिकारी उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत जीएम डीए यादव के स्वागत वक्तव्य से हुई। प्रसिद्ध साहित्यकार और क्रांतिकारी यशपाल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन दिलीप कुमार सिंह और उदयवीर सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन श्याम नारायण सिंह ने किया। इस दौरान डॉ डीके सारस्वत, डॉ अलका, आरएन प्रसाद, आरएम प्रसाद यूके गुप्ता आदि मौजूद थे।
इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका संचालन संजय कुमार अग्रवाल ने किया। इस में मनीष उटीम को प्रथम स्थान, विनोद टीम को द्वितीय और दीपाली उनकी टीम को तृतीय स्थान मिला।
पढ़ागया हिंदी दिवस संदेश | कार्यक्रमके दौरान केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, बीसीसीएल के सीएमडी टीके लाहिड़ी और डीपी बिनय कुमार पंडा का हिंदी दिवस संदेश पढ़ा गया।
संदेश पत्र के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री, सीएमडी और डीपी ने लोगों को हिंदी दिवस पर बधाई दी।
हिंदी का महत्व समझें : अशोक सरकार
डीटीअशोक सरकार और डीफ अमिताभ साहा ने भी संबोधित किया। अशोक सरकार ने कहा कि हमें हिंदी का महत्व समझना चाहिए। पीएम विदेश दौरे में सभी जगहों पर हिंदी में ही बात करते हैं। उनसे हमें सीख लेनी चाहिए। अमिताभ साहा ने कहा कि हिंदी हमारे देश की सबसे लोकप्रिय भाषा है। हमें मातृभाषा को नहीं भूलना चाहिए।
उद्घाटन करते साहित्यकार श्रीराम दुबे और बीसीसीएल के अधिकारी।