पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राक्कलन समिति ने सड़कों की स्थिति पर नाराजगी जताई

प्राक्कलन समिति ने सड़कों की स्थिति पर नाराजगी जताई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद. प्राक्कलनसमिति के अध्यक्ष सरफराज अहमद ने जिले की सड़कों की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताई है। अध्यक्ष ने विभिन्न निर्माण एजेंसियों को बताया कि जिले की ग्रामीण सड़कों का हाल बेहाल तो है ही, शहर से गुजरने वाले मुख्य पथ एनएच का हाल भी बदतर है। उन्होंने बताया कि सभी विभागों से वित्तीय वर्ष 2010-11 से वर्तमान वित्तीय वर्ष में कितनी योजनाएं दी गईं, कितनी योजना पूरी हुई, से संबंधित रिपोर्ट मांगी गई है। समिति को ग्रामीण विकास कार्य विभाग ने बताया कि 150 योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। जल्द ही काम शुरू होगा। एनएच 32 विभाग के अधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।