पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोयला तस्करी रोकने लिए बनी संयुक्त रणनीति

कोयला तस्करी रोकने लिए बनी संयुक्त रणनीति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईजीलक्ष्मण प्रसाद सिंह ने कहा कि कोयला तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज होगी। ईसीएल प्रबंधन और पुलिस बेहतर तालमेल बनाएगी। हर तीन माह पर आईजी और सीएमडी बैठक करेंगे। हर माह एसपी और सीजीएम बैठक कर कोयला चोरी की समीक्षा करेंगे। क्षेत्र के थानेदार और अन्य अधिकारी 15 दिनों में ईसीएल के स्थानीय पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे।

तोकार्रवाई तय : आईजी

आईजीने कहा कि कोयला चोरी रोकना पुलिस का काम है। पुलिस इसे लेकर गंभीर है। तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जो भी पुलिस अफसर इसे लेकर लापरवाही बरतेगा या फिर उसकी भूमिका संदिग्ध दिखेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।

बैठक में मौजूद आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह और अन्य अधिकारी।

भास्कर न्यूज. धनबाद/मुगमा

कोयला तस्करों पर अंकुश लगाने लिए शनिवार को पुलिस, ईसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ की संयुक्त बैठक मुगमा में हुई। बैठक में बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह, ईसीएल के सीएमडी राकेश कुमार सिन्हा, डीआईजी देवबिहारी शर्मा, एसपी हेमंत टोप्पो और सीआईएसएफ के कमांडेंट आरपी सिंह सहित पुलिस ईसीएल के दो दर्जन अधिकारी मौजूद थे। आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने बैठक में कोयला चोरी रोकने के लिए पुलिस, ईसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ को मिलकर काम करने को कहा। आईजी की पहल पर संयुक्त रणनीति बनाई गई। तय हुआ कि कोयला तस्करी के रास्ते को बैरियर लगाकर बंद किया जाएगा।



अवैध उत्खनन के मुहाने को बालू से भरा जाएगा। पुलिस, ईसीएल और सीआईएसएफ आपस में बेहतर तालमेल बनाएंगे। कोयला तस्करों की सूची तैयार करेंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।