पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन के धक्के से युवक जख्मी

वाहन के धक्के से युवक जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निरसा . निरसाथाना अंतर्गत निरसा चौक एनएच-2 पर शनिवार की रात करीब 8 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गोपालगंज निवासी 25 वर्षीय अमित बाउरी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के निरसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया। घटना की सूचना पाकर निरसा विधायक अरूप चटर्जी भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायल को धनबाद भेजने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई। मालूम रहे कि घायल युवक निरसा चौक पर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान धनबाद से चिरकुंडा की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।