9 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, नोकझोंक
9 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, नोकझोंक
राजगंज . राजगंज. राजगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड चाली बंगला के समीप काजल इंटरप्राइजेज नामक कबाड़ी की एक गोदाम में शनिवार की देर शाम उत्पाद विभाग धनबाद ने छापेमारी कर 9 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब को लेकर राजगंज थानेदार राजदेव शर्मा तथा उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक शैलेंद्र कुमार के बीच नोकझोंक भी हुई। इधर राजगंज थानेदार का कहना था कि वह सुबह से ही अवैध शराब के कारोबारियों को पकड़ने की फिराक में थे। वहीं उत्पाद निरीक्षक ने कहा कि सहायक आयुक्त के निर्देश पर यह छापेमारी की गई है। जब्त शराब की सरकारी मूल्य 40 हजार है। बताते हैं कि शनिवार देर शाम उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक दल बल के साथ राजगंज के चाली बंगला स्थित काजल इंटरप्राइजेज नामक कबाड़ी में पहुंचे।