पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलकर्मियों को मिलेंगे 8975 रुपए बोनस

रेलकर्मियों को मिलेंगे 8975 रुपए बोनस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारसे भारतीय रेल मंडल में कार्यरत 13 लाख रेलकर्मियों को बोनस मिलना शुरू हो जाएगा। वित्त मंत्रालय रेलवे की ओर से शुक्रवार को मीटिंग होने के बाद बोनस देने का आदेश जारी कर दिया गया। रेलवे बोर्ड दिल्ली ने देश के सभी डीआरएम कार्यालय को बोनस देने के लिए आदेश जारी कर दिया है। शनिवार को कार्यालय खुला रहेगा और बोनस देने के लिए कागजी कार्रवाई होगी।

बोनस से बच्चे चाहते हैं सैर-सपाटा, प|ी को चाहिए सोना|पढ़ें पेज 2 पर

वर्ष 2011 8800

वर्ष 2012 8975

वर्ष 2013 8975

वर्ष 2014 8975

कब कितना बोनस

पिछले वर्ष के बराबर ही बोनस

एनएफआईआरके जोनल सचिव पीएस चतुर्वेदी ने कहा कि जिनका बैंक खाता है, उन्हें बैंक से बोनस मिलेगा। जिनका खाता नहीं है, उन्हें वेतन कार्यालय से मिलेगा। धनबाद रेल मंडल में 20 हजार रेलकर्मी हैं, जो बोनस से लाभान्वित होंगे। सोमवार तक सभी रेलवे कर्मियों को बोनस मिल जाएगा। रेलवे के अनुसार रेलकर्मियों को इस वर्ष भी पिछले वर्ष के बराबर ही बोनस मिलेगा।

तीनदिनों में मिल जाएगा भुगतान

डीआरएमबीबी सिंह ने कहा कि रेलवे बोर्ड ने देर शाम धनबाद मंडल मुख्यालय को रेलकर्मियों को 8975 रुपए बोनस देने के संबंध में एक पत्र भेजा है। देर शाम बोनस देने की घोषणा रेल मंत्रालय ने कर दी है। इस संबंध एक पत्र मंडल मुख्यालय भेजा गया है। पूजा से पहले अर्थात दो से तीन दिनों में रेलकर्मियों के बीच बोनस का वितरण कर दिया जाएगा।