पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नन बैंकिंग के अफसर जाएंगे जेल

नन-बैंकिंग के अफसर जाएंगे जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवारको विधानसभा की याचिका समिति के समक्ष धनबाद एसपी हेमंत टोप्पो हाजिर हुए और बेसिल इंटरनेशनल समेत अन्य नन-बैंकिंग कंपनियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने का भरोसा दिया। एसपी ने समिति को बताया कि बेसिल के प्रबंधक जेल में हैं। निदेशकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट एक-दो दिनों में लेकर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। समिति के समक्ष डीजीपी राजीव कुमार, बोकारो आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह और आईजी ट्रेनिंग शीतल उरांव और धनबाद डीडीसी सीके मंडल के अलावा सांस्थिक वित्त एवं कार्यान्वयन विभाग के संयुक्त सचिव भी हाजिर हुए। बेसिल के निवेशकों और अभिकर्ताओं ने निरसा विधायक अरुप चटर्जी के जरिए समिति के समक्ष पिटीशन दाखिल की थी। अरुप भी समिति के समक्ष उपस्थित थे। समिति ने इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 8 अक्टूबर तय की है।

निरसा विधायक अरुप चटर्जी ने 4 अगस्त को विधानसभा में तारांकित प्रश्न संख्या 50 के तहत भाग चुकीं नन बैंकिंग कंपनियों के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की थी।

105 कंपनियों के खिलाफ सीबीआई जांच की अधिसूचना इसी सप्ताह जारी हो सकती है। संबंधित फाइल सांस्थिक वित्त एवं कार्यान्वयन विभाग के पास पहुंच गई है।

निरसा विधायक अरुप ने विस में उठाया था मामला

इसी सप्ताह सीबीआई जांच की अधिसूचना संभव

भविष्य ग्रुप ऑफ कंपनी (निरसा), एम्बिसियस ग्रुप ऑफ कंपनी (निरसा), बेसिल (निरसा बलियापुर), वेब इंफ्रा (निरसा), एरिल ग्रुप (निरसा धनबाद), स्पारक्लिंग (निरसा), वेयर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर (निरसा), रोज वैली (निरसा और गोविंदपुर), विबगीयर (निरसा), कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड (निरसा और गोविंदपुर), यूरो ग्रुप ऑफ कंपनीज (निरसा), कॉमनविल वेबरेज ग्रुप ऑफ कम्पनी (कुमारधुबी), स्काईलाइन फोरच्यून इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ कम्पनी (कुमारधुबी), साइन इंडिया ग्रुप ऑफ कम्पनी (कुमारधुबी), संकल्प ग्रुप ऑफ कम्पनी (कुमारधुबी), रिलायंस इंडिया इंडस्ट्रीज (गोविंदपुर), एंजेल ग्रुप ऑफ कंपनी (गोविंदपुर), रिलायर (गोविंदपुर), रूफर्स ग्रुप (गोविंदपुर), साइन इंडिया (गोविंदपुर), रेमल इंडस्ट्रीज (गोविंदपुर), सिलिकॉन ग्रुप ऑफ इंडिया (गोविंदपुर), युगांतर (गोविंदपुर)।

‌~700 करोड़ लेकर फरार हैं ये कंपनियां

^नन बैंकिंग कंपनियों के खिलाफ विधानसभा आश्वासन समिति द्वारा भेजी गई सीबीआई जांच से संबंधित फाइल प्राप्त हो गई है। विभाग के पास ऐसी क