बंका ने लिया पंडालों का जायजा
धनबाद ¿ वार्डोंमें चल रहे सफाई अभियान का जायजा लेने और पूजा पंडालों का निरीक्षण करने शुक्रवार को नगर आयुक्त एके बंका धनसार पहुंचे। उन्होंने वहां वार्डों के साथ-साथ पूजा पंडालों का भी निरीक्षण किया। पंडाल के आसपास गंदगी देख उन्होंने तत्काल स्वच्छता निरीक्षण को कचरा साफ करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि आज निरीक्षण के दौरान वह धनसार के अलावे पुराना बाजार, शक्ति मंदिर रोड और हीरापुर गए। कुछ स्थानों पर सफाई संतोषजनक थी, वहीं कुछ स्थानों पर कमी भी थी। हीरापुर में पूजा पंडाल और मंदिर के आसपास गंदगी नजर आई। उसे साफ करने का निर्देश दिया गया। पूजा को लेकर पंडालों के आसपास विशेष सफाई का निर्देश दिया गया है।
वार्डों में नियमित सफाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पूजा को लेकर झरिया में शनिवार से विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। सफाई के लिए 8 ट्रैक्टर और 2 जेसीबी झरिया भेजे गए हैं।