पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइबर सिक्यूरिटी की जरूरत : वेंकटेश्वर

साइबर सिक्यूरिटी की जरूरत : वेंकटेश्वर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|भारत मेंसाइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में रोजगार के भारी अवसर आनेवाले हैं। सरकारी विभागों में पांच लाख से अधिक प्रोफेशनल की जरूरत है।

उक्त बातें विभावि के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनि‍यरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यू-सेट) में आयोजित काउंसिलिंग में सिक्योर मैट्रिक्स ग्लोबल प्राईवेट लिमिटेड के सीईओ बालाजी वेंकटेश्वर ने कहीं। उन्होंने पासआउट और एक्जामिनी बैच को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर वार फेयर में हम काफी पीछे हैं। चीन जैसे देश के छठी कक्षा के पाठ्यक्रम में साइबर सिक्यूरिटी की जानकारी बच्चों को दी जा रही है। हमारे यहां पीजी स्तर पर भी कंप्यूटर के पाठ्यक्रमों में साइबर सिक्योरिटी की जानकारी नहीं दी जा रही है।



हमें अपने पाठ्यक्रमों में सुधार करने की जरूरत है। कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे प्रोफेशनल कोर्स को वक्त की जरूरत के मुताबिक बदलना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि साइबर सिक्‍योरिटी का छ: माह का नि:शुल्क कोर्स है। इसे ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है। इसके बाद के एडवांस कोर्स में शुल्क लगता है। विद्यार्थी जरूरत के मुताबिक ऑनलाइन ट्रेनिंग पूरा कर रोजगार से जुड़ें। जितनी संख्या में इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर हैं, उसके मुकाबले में मात्र 10 फीसदी विद्यार्थी ही ट्रेनिंग कर जा रहे हैं।