सिटी केबल ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
धनबाद|सिटी केबलके दीपांकर दा ने हजारीबाग गुड़िया केबल नेटवर्क के लक्ष्मी पांडेय, रामगढ़ संतोष केबल नेटवर्क के संतोष कुमार सिंह और जेके केबल के जीतेंद्र कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत बैंक मोड़ पुलिस से की है। दीपांकर का आरोप है कि उक्त लोग सिटी केबल से क्रमश: 150, 261 270 सेटअप बॉक्स ले गए लेकिन तो पैसा दिया और ही उसे वापस किया। दीपांकर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।