युवक को ट्रक ने कुचला, मौत
धनबाद | बैंकमोड़ के मीठू रोड निवासी युवक हेमंत पोद्दार की शनिवार देर रात एनएच 32 पर हुए हादसे में मौत हो गई। वे रात करीब 11:30 बजे बाइक से स्टील गेट से स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी बीच हीरापुर स्थित जिला परिषद कार्यालय के पास एक ट्रक ने उन्हें कुचल डाला और चालक ट्रक लेकर भाग गया। हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उनकी पहचान की गई।