नगर आयुक्त ने मांगी गायब बसों की रिपोर्ट
निगम की गायब बसों की जांच रिपोर्ट नगर आयुक्त छवि रंजन ने डिप्टी नगर आयुक्त से मांगी है। नगर आयुक्त ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि बस गायब होने के मामले में कई बिंदुओं पर गड़बड़ी होने की आशंका है। नगर आयुक्त ने बताया कि अगर वह जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं होते हैं तो फिर से मामले की जांच की जाएगी। जब निगम की दो बसें गोविंदपुर के भीतिया में बंद गोदाम में छिपाए जाने की बात सामने आई थी तो नगर आयुक्त छुट्टी पर थे। मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने टीम गठित कर भीतिया भेजी थी, जहां दोनों बसें मिली थी। जिसके बाद मामले की जांच का जिम्मा डिप्टी नगर आयुक्त को सौंपा गया था।
भास्करने उठाया था मामला
निगमकी बसों के गायब होने का खुलासा दैनिक भास्कर ने किया था। भास्कर ने निगम की दोनों बसों को जीटी रोड भीतिया गोदाम में छिपाए जाने की सूचना दी थी। भास्कर की टीम ने छिपाई गई बसों की तस्वीर को भी छापी थी। खबर छपने के बाद निगम प्रशासन रेस हुआ। जांच टीम भास्कर के बताए पते पर भीतिया पहुंचकर गायब बसों को खोजा था।
धनबाद | नगर आयुक्त छवि रंजन ने शनिवार को धैया रानी तालाब स्थित निगम की डेढ़ एकड़ जमीन का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने बताया कि निगम की योजना है कि निगम कार्यालय धैया में बनाया जाए। इसको लेकर जमीन का निरीक्षण किया गया है। नगर आयुक्त के मुताबिक निगम कार्यालय के लिए यह लोकेशन काफी अच्छा है। यहां कार्यालय बनाने पर निगम विचार कर रहा है। खेतीकी जमीन को किराए पर लगाया |नगर आयुक्त ने धैया के अलावा हीरापुर हटिया और विनोद नगर में निगम की जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विनोद नगर में निगम ने एक व्यक्ति को प्रति महीने 6 हजार रुपए की दर पर सब्जी उगाने के लिए जमीन दी थी, लेकिन जांच के दौरान पाया गया कि उस व्यक्ति ने एक डेकोरेटर को निगम की जमीन किराया पर दे दी है। नगर आयुक्त ने इस मामले में जांच का आदेश दिया है। वहीं हीरापुर हटिया में निगम की जमीन का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने पाया कि यहां की अधिकांश जमीनों पर अतिक्रमण किया गया है। आयुक्त ने हटिया की जमीन का सर्वे कराने की बात कही है।