झांसा देकर टेंपो ले भागा टुंडी में पकड़ा गया
जयप्रकाश नगर से दो युवक शनिवार को चालक को झांसा देकर टेंपो लेकर भाग निकले। चालक अनिल यादव ने इसकी सूचना धनबाद थाने को दी। थाने से टेंपो के चोरी होने का वायरलेस संदेश जिलेभर की पुलिस को भेजा गया। अन्य थानों की तरह टुंडी पुलिस ने भी थाने के सामने चेकिंग लगा दी। गिरिडीह की ओर भागने के क्रम में पुलिस ने टेंपो को पकड़ लिया। टेंपो के साथ एक युवक भी पकड़ा गया। धनबाद थाने को खबर दी गई। धनबाद थाने की पुलिस टुंडी पहुंची और टेंपो के साथ पकड़े गए युवक को धनबाद ले आई। युवक से थाने में पूछताछ की जा रही है।
अनिल टेंपो (जेएच 10 एवी/0532) के साथ भूदा में जीएन कालेज के पास सवारी के इंतजार में खड़े थे। दो युवक उनके पास आए और जयप्रकाश नगर चलने को कहा। जयप्रकाश नगर पहुंच कर अनिल को सामान लाने गली में चलने को कहा एक साथ गया और दूसरा गाड़ी पर रहा। झांसा देकर साथ वाला युवक भी भाग गया।