सिटी रिपोर्टर | धनबाद
सिटी रिपोर्टर | धनबाद
डीजल और लोहा चोरों की दहशतगर्दी से इस्तीफा देने वाले बीसीसीएल की बस्ताकोला क्षेत्र के इंजीनियर दीपेंद्र शनिवार को एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा से मिले। उन्होंने प्रताड़ना, हत्या की धमकी से लेकर अब तक की पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी एसएसपी को दी। झरिया पुलिस की कार्रवाई पर अंसतोष जताया। एसएसपी ने उनके सामने ही झरिया के इंस्पेक्टर को इस मामले में आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसएसपी ने घायल इंजीनियर को बचाने वाले गश्ती दल के अफसर को रिवार्ड देने की बात कही। उन्होंने इंजीनियर को सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिया।
आरोपी के पिता ने भी रखा पक्ष
इंजीनियरसे मारपीट के आरोपी पावेल बोस के पिता पीयूष बोस भी शनिवार को एसएसपी से मिलने गए। उन्होंने उनके दफ्तर में पत्र देकर बेटे को बेकसूर बताया। पीयूष बोस ने बताया कि इंजीनियर ने उनके बेटे से झूठ बोलकर बाइक ले ली है और अब लौटा नहीं रहे हैं। घटना के दिन उन्होंने शराब के नशे में उनकी गाड़ी में धक्का मार दिया था। उन्हें पब्लिक ने पीटा था, पावेल ने नहीं।
इंस्पेक्टर के पास जवाब नहीं
झरियाके इंस्पेक्टर ने इस मामले में एसएसपी के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मारपीट के समय इंजीनियर दीपेंद्र ने शराब पी रखी थी। एसएसपी ने उनसे पूछा कि तो फिर उनका मेडिकल एग्जामिनेशन क्यों नहीं कराया गया? इसका जवाब इंस्पेक्टर के पास नहीं था।
नौकरी छोड़ें, चाहे तो ट्रांसफार्मर ले लें : बीसीसीएल
इधर,बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय में जीएम पीके दुबे ने इंजीनियर को बुलाकर बातचीत की। उन्होंने और अन्य अधिकारियों ने भी उनसे इस्तीफा पर पुनर्विचार करने को कहा। उनसे कहा कि वे नौकरी छोड़ें, चाहें तो ट्रांसफाॅर्मर ले लें। इंजीनियर दीपेंद्र ने कोई जवाब नहीं दिया।
दीपेंद्र इस्तीफा वापस नहीं लेंगे
एसएसपी से मिलने पहुंचे पीयूष बोस।