छेड़खानी के आरोप में दो पकड़ाए
धनबाद | आईएसएमरूबी होस्टल के समीप एक छात्रा से छेड़खानी को लेकर पास की बस्ती के युवकों के साथ विवाद हो गया। घटना मारपीट में बदल गई। युवकों ने आईएसएम के छात्र एवं गार्डों को भी पिटाई कर दी। बाद में इसकी सूचना धनबाद थाना को दी गई। पुलिस दो युवकों को मौके से पकड़कर थाना ले आई और उससे पूछताछ कर रही है। आईएसएम की छात्रा कैंपस में टहल रही थी। इस दौरान बस्ती के एक युवक ने छेड़खानी की। जिसका छात्र ने विरोध किया। इसपर बस्ती के युवक ने फोन कर तीन अन्य युवकों को बुला लिया। विरोध करने वाले युवक को पीटा।