पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • केबल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

केबल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | धनबादपुलिस ने शनिवार को चांदमारी कांटा के पास रहने वाले सुधीर कुमार विश्वकर्मा को केबल चोरी के प्रयास करने के आरोप में जेल भेज दिया। सुधीर पर बीएसएनएल के केबल की चोरी का प्रयास करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार सुधीर और अन्य तीन-चार लोग जोड़ाफाटक स्थित कुमार टॉकीज के पास केबल चोरी का प्रयास कर रहे थे। गश्ती के दौरान धनसार पुलिस मौके पर पहुंची, तो उसे देख चोर भागने लगे। पुलिस ने मौके से सुधीर विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। बाकी अपराधी भाग निकले। कुमार टॉकीज के पास लगातार बीएसएनएल के केबल की चोरी हो रही। 27 जनवरी और 9 फरवरी को चोरों ने एक ही जगह पर दो बार चोरी की थी।

महिलाओंने थाने में हंगामा किया, युवक को बेकसूर बताया | जेलभेजे जाने के विरोध में सुधीर के परिजनों के साथ काफी संख्या में महिलाओं ने धनसार थाने में दो घंटे तक हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने सुधीर को झूठे मामले में गिरफ्तार किया है। युवक को 10 फरवरी को पकड़ा गया था।

खबरें और भी हैं...