पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेहरू उद्यान के सौंदर्यीकरण की उठने लगी आवाज

नेहरू उद्यान के सौंदर्यीकरण की उठने लगी आवाज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद। करकेंद के नेहरू उद्यान की वीरानी लोगों को अखरने लगी है। इसके सौंदर्यीकरण के लिए आवाज उठने लगी है। पार्क का जीर्णोद्घार किस राशि से होगा और कौन करेगा, इससे किसी को मतलब नहीं है। मतलब है तो सिर्फ सौदर्यीकरण से, क्योंकि यह इलाके का इकलौता पार्क है और 50 हजार की आबादी इससे जुड़ी हुई है।
क्षेत्र के लोगों ने इस पार्क की बदहाली के लिए बीसीसीएल और नगर निगम को जिम्मेवार ठहराया है तथा जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर भी सवाल उठाया है। क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य लाभ और मॉर्निंग वॉक के लिए इसी पार्क में आते थे।

नगर निगम करे पहल

सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम को नए सिरे से पहल करनी चाहिए। यह पार्क इस क्षेत्र के लिए जरूरी है और इसका विकास होना चाहिए। एनओसी की परेशानी भी दूर हो जाएगी। पहले इसकी शुरुआत की जाए। बीसीसीएल को एनओसी देना होगा।’’ आजादकृष्ण अग्रवाल

जनप्रतिनिधि दें ध्यान

इस क्षेत्र का यह इकलौता पार्क है। इसके सौंदर्यीकरण पर यहां के जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए। सांसद और विधायक अपने मद से इसका जीर्णोद्घार कर सकते हैं। स्वास्थ्य लाभ के लिए क्षेत्र में पार्क का होना आवश्यक है।’’ घनश्यामनारनोली

सामूहिक प्रयास जरूरी


सौंदर्यीकरण के लिए सरकारी विभागों पर निर्भरता ठीक नहीं है। सामूहिक रूप से प्रयास होना चाहिए। निगम और बीसीसीएल पर दबाव डाला जाए। स्थानीय लोगों को भी इसके लिए आगे आना होगा। एक-एक पौधा लगाने से पार्क की रौनक लौट सकती है।’’ साेनूअग्रवाल

ठोस पहल की जरूरत

सौंदर्यीकरण के लिए ठोस पहल करनी होगी। निगम और बीसीसीएल के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों पर भी दबाव डालना होगा की वे इसके लिए पहल करें। स्थानीय स्तर पर भी यह प्रयास होना चाहिए कि कम-से-कम पार्क हरा-भरा रखा जा सके।’’ राजकुमारसिंह

भास्कर की पहल का करकेंद के व्यवसायियों ने किया स्वागत।