- Hindi News
- दुर्गा पूजा में बिजली विभाग खोलेगा स्पेशल कॉल सेंटर
दुर्गा पूजा में बिजली विभाग खोलेगा स्पेशल कॉल सेंटर
धनबाद अंचल के अधीक्षण अभियंता रामउदगार महतो ने शनिवार को दुर्गा पूजा की तैयारियों राजस्व लक्ष्य को लेकर बिजली अधिकारियों के साथ बैठक की। अधीक्षण अभियंता ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा। बैठक में तय हुआ कि बिजली विभाग दुर्गा पूजा में स्पेशल कॉल सेंटर खोलेगा। यह कॉल सेंटर सबस्टेशन स्तर पर होगा। उपभोक्ता दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी तरह की बिजली संबंधित सूचना कॉल सेंटर में फोन कर प्राप्त कर सकेंगे। कॉल सेंटर का नंबर विभाग नवरात्र से पहले जारी करेगा। बैठक में अधीक्षण अभियंता ने शहर के मेंटनेंस पर ध्यान देने को कहा। पूजा मेंटनेंस को अभियान का शक्ल देने का निर्णय लिया गया। 17 सितंबर के बाद इसकी शुरुआत होगी। पूजा पंडालों के आसपास की बिजली व्यवस्था विशेष रूप से ठीक की जाएगी। बैठक में धनबाद से जुड़े सभी सबडिवीजन के एसडीओ और डिवीजन के कार्यपालक अभियंता मौजूद थे।
धनबादअंचल का टारगेट 22.60 करोड़
बिजलीसंकट का असर बिजली विभाग के राजस्व पर भी पड़ा है। धनबाद अंचल को अगस्त माह में डीवीसी से 64 लाख यूनिट कम बिजली मिली है। इससे बिजली विभाग का टारगेट 1.56 करोड़ रुपए कम हो गया है। धनबाद अंचल ने अगस्त माह में कुल 22.60 करोड़ का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। धनबाद डिवीजन को 7.82 करोड़, हीरापुर सबडिवीजन को 3.75 करोड़, नया बाजार सबडिवीजन को 3.65 करोड़, करकेंद्र सबडिवीजन को 42 लाख, निरसा डिवीजन को 7.14 करोड़, झरिया डिवीजन को 4.15 करोड़ और गोविंदपुर डिवीजन को 3.50 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य दिया गया है।
बिल समय पर पहुंचाए
बैठक में बिजली अधिकारियों को कहा गया कि वह उपभोक्ताओं की सुविधाओं का ख्याल रखें। बिजली का बिल समय से उपभोक्ताओं तक पहुंचे। औसत रीडिंग कर मीटर लगाए। नए कनेक्शन बढ़ाएं।
शाम में नहीं आया पानी
कान्द्राफीडर में फॉल्ट का असर पानी सप्लाई व्यवस्था पर भी पड़ी। पेयजल स्वच्छता विभाग दो टाइम पानी सप्लाई नहीं कर पाया। भेलाटांड़ स्थित वाटर प्लांट में बिजली नहीं होने के कारण टंकी तक पानी नहीं पहुंचा। पूरे शहर को आधा ही पानी से संतुष्ट होना पड़ा। विभाग 30 एमएलडी की जगह 15 एमएलडी ही जलापूर्ति कर पाया।
बरवाअड्डा में 11 घंटे बत्ती गुल
बरवाअड्डामें दिन के 2:25 बजे से बत्ती गुल है। इसका कारण बिजली विभाग की सप्लाई व्यवस्था का ठप होना बताय